For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में 11 जून को दस्तक देगा मानसून  लेकिन इससे पहले झुलसाएगी गर्मी

उत्तराखंड में 11 जून को दस्तक देगा मानसून, लेकिन इससे पहले झुलसाएगी गर्मी

05:53 PM Jun 08, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड में इस बार मानसून अपने तय समय से छह दिन पहले दस्तक दे सकता है, लेकिन इसके आगमन से पहले गर्मी लोगों की परीक्षा लेगी। जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने भले ही थोड़ी राहत दी हो, लेकिन अब अगले कुछ दिन सूखे और चटक धूप के साथ बीतेंगे, जिससे खासकर मैदानी इलाकों में तापमान और गर्मी दोनों परेशान करेंगी। पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय लू जैसी स्थिति बन सकती है।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप का असर दिखाई देगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि इस बार मानसून 11 जून को उत्तराखंड पहुंच सकता है, जो सामान्य समय से लगभग छह दिन पहले होगा। हालांकि, इसके पहले गर्मी चरम पर रहेगी और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

Advertisement

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रही। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और 10 जून तक मौसम का रुख इसी तरह शुष्क बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि दिन के समय बेवजह बाहर निकलने से बचें और गर्मी से बचाव के उपाय करें।

Advertisement

Advertisement