For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अभी मां को गुजरे हुए नहीं हुए थे 30 दिन की बेटी की भी गोली मारकर कर दी गई हत्या  जाने दिल्ली की इस दर्दनाक घटना के बारे में

अभी मां को गुजरे हुए नहीं हुए थे 30 दिन की बेटी की भी गोली मारकर कर दी गई हत्या, जाने दिल्ली की इस दर्दनाक घटना के बारे में

03:15 PM Apr 16, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी यहां पर मां को मरे हुए 30 दिन भी नहीं हुए थे कि उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता कई साल पहले ही मर चुके हैं। परिवार में अब दो भाई और दो बहने हैं जो इस दोहरे दुख को झेलने पर मजबूर है।

Advertisement


दिल्ली के शाहदरा में एक महिला के शोक संस्कार के कुछ दिन पहले उसकी 20 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि सायरा को उसके प्रेमी रिजवान ने रात करीब 9:30 बजे शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव इलाके में दो गोली मार दी।

Advertisement


मृतका के दो भाई और दो बहनें हैं, जो अब इस दोहरी त्रासदी की मार झेलने को विवश हैं। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हम अभी भी एक नुकसान का शोक मना रहे थे, अब दूसरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

सायरा अपनी मां की मौत के बाद अपनी एक बहन सईदा और उसके पति के साथ कुड़ी कॉलोनी में रहने आई थी। उसके पिता की कई साल पहले ही मौत हो गई थी।

Advertisement


एक रिश्तेदार का कहना है कि परिवार में सायरा की मां के शोक संस्कार चल रहा था अगले दिन उसे जयपुर में अपनी दूसरी बहन के घर जाना था। सायरा ने खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। जब सैय्यदा रात 10 बजे के आसपास कमरे में गई तो वह वहां नहीं थी।


क्योंकि सायरा का रात में रिजवान से मिलने के लिए बाहर जाना कोई सामान्य बात नहीं थी। इसलिए परिवार को इस पर संदेह हुआ। देर रात करीब 2:00 बजे उन्हें पुलिस से फोन आया कि उसे गोली मार दी गई है। सुंदर नगरी में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के पास उसकी हत्या कर दी गई।


पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार देर रात पीसीआर कॉल मिली थी कि एक महिला को गोली लगी है और वह बेहोश पड़ी है। जीटीबी एन्क्लेव थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। जांच करने पर उसके शरीर पर दो गोली के निशान मिले। एक सिर पर और दूसरी पीठ पर।


इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है। पुलिस फरार रिजवान को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Tags :