मां की बेबसी या हैवानियत? मासूम बेटी को पानी में डुबोकर ले ली उसकी जान
03:03 PM Mar 25, 2025 IST
|
उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement
Advertisement
देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक मां ने अपनी सात माह की बीमार बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला।
Advertisement
बताया जा रहा है कि बच्ची काफी समय से बीमार थी, जिससे उसकी मां सादिया मानसिक अवसाद में थी। इसी तनाव में आकर उसने यह दुखद कदम उठा लिया। घटना के बाद, जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो बच्ची के पिता मुंतजिर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला का एक और बेटा है, जिसकी उम्र साढ़े तीन साल है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement