अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

हल्द्वानी जेल में गिरकर घायल हुए मुकेश बोरा, अस्पताल में कराया गया इलाज

09:58 AM Feb 06, 2025 IST | editor1
Advertisement

हल्द्वानी उप कारागार में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत बंद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा जेल में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके पैर में लगी रॉड की पिन खिसक गई। उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

Advertisement

पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर 5 फरवरी को नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक होनी थी, लेकिन मुकेश बोरा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इसे स्थगित करने की मांग की। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने के चलते बैठक आगे बढ़ा दी गई है।

Advertisement

Advertisement

पूर्व बीजेपी नेता और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला ने दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह मामला पिछले साल सितंबर में दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। मुकेश बोरा ने इन आरोपों को साजिश बताया है, लेकिन फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article