mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से नए साल का स्वागत  दो जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से नए साल का स्वागत, दो जिलों में येलो अलर्ट जारी

05:32 PM Jan 01, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

उत्तराखंड में इन दिनों हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। जिससे बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के दो जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement bjp-ad 25


मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान 20°C के करीब रहेगा।

Advertisement


कुमाऊं में लगातार दो दिनों से ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है। नए वर्ष के पहले दिन कुमाऊं मंडल शीतलहर के चपेट में है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आसमान में बादल के साथ बुधवार को मैदानी क्षेत्र सुबह से ही कोहरे के चपेट में है जबकि पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ी है।

Advertisement


मौसम विभाग के अनुसार लोगों को कोल्ड वेव से बचने की जरूरत है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते हैं। कोहरे में लाइट का उपयोग करें और यदि आगे की परिस्थितियां अनुकूल न हों तो सुरक्षित स्थान पर रहें। 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के कारण, यात्रा की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जांच कर आगे की यात्रा करें।

Advertisement
Tags :
×