अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

कोई पछतावा नहीं, कुर्ता-पायजामा पहनकर ही अदालत जाऊंगा– सहारनपुर हत्याकांड का आरोपी योगेश रोहिला

04:28 PM Mar 24, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
featuredImage featuredImage
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सांगाठेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर गोली चला दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, योगेश ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 11 वर्षीय श्रद्धा, 6 वर्षीय शिवांश और 4 वर्षीय देवांश के सिर में गोली मारी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी नेहा को भी गोली लगी, लेकिन वह बच गईं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

योगेश ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। शनिवार को इसी मुद्दे पर फिर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी योगेश को अपने अपराध का कोई पछतावा नहीं था। जब उसे गिरफ्तार किया गया, तो उसने पुलिस से कहा कि वह कुर्ता-पायजामा पहनकर ही जेल जाएगा क्योंकि वही उसे पसंद है।

Advertisement

इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम छा गया है। नेहा का मायका शामली जिले के कैराना में है। घटना की खबर मिलते ही उनकी मां बालेश और बहन रश्मि गांव पहुंचीं, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की कि योगेश रोहिला को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।

Advertisement
Advertisement