For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अब केजरीवाल की बढ़ गई है मुश्किलें  cag के बाद अब bjp ने किया sit गठन का ऐलान

अब केजरीवाल की बढ़ गई है मुश्किलें, CAG के बाद अब BJP ने किया SIT गठन का ऐलान

03:57 PM Feb 09, 2025 IST | editor1
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ाते हुए नजर आ रही हैं।

Advertisement

एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कैबिनेट में सीएजी रिपोर्ट पेश करने का ऐलान किया तो वहीं दिल्ली बीजेपी ईकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी भ्रष्टाचार के मामलों के लिए पहली ही कैबिनेट में एसआईटी गठित करने का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है और घोटाले में शामिल लोगों सही जवाब मांगा जाएगा।

Advertisement

सचदेवा ने यह भी कहा कि "जैसा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा, और हमने भी किया, सीएजी रिपोर्ट पहली कैबिनेट बैठक के दौरान पेश की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी बनाएंगे।"

Advertisement