For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
तूफान से बचने के लिए लोग छिपे मंदिर में लेकिन उसी पर गिर गया पीपल का पेड़  सात लोगों की हुई मौत

तूफान से बचने के लिए लोग छिपे मंदिर में लेकिन उसी पर गिर गया पीपल का पेड़, सात लोगों की हुई मौत

02:43 PM Apr 12, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

मोतिहारी में बीती शाम तेज आंधी के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है अब तक राज्य भर में 25 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 6 लोगों की मौत नालंदा में हुई।

Advertisement

यहां की एक दुर्घटना काफी चर्चा में बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि लोग बारिश होने की आशंका में एक मंदिर में जा छुपे थे लेकिन आंधी तूफान इतना ज्यादा तेज था कि पास खड़ा एक विशाल पेड़ उखड़ गया और सीधे मंदिर पर ही जा गिरा।

Advertisement

इसके बाद घटनास्थल पर हलचल मच गई। बताया जा रहा है घटना नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र की है।

Advertisement


यहीं के नगमा गांव में एक मंदिर के पास पुराना पीपल का पेड़ था। शाम चार बजे अचानक तेज आंधी आई, जिससे बचने के लिए कुछ लोग इसी पेड़ के नीचे बने मंदिर के पास छिप गए। इसी दौरान पीपल का पेड़ मंदिर के ऊपर ही गिर गया जिसकी चपेट में वहां खड़े लोग आ गए। उनमें से कम से कम छह की मौत हो गई।इसमें स्थानीय लोग मालवे में फंसे लोगों को निकल भी रहे हैं।

Advertisement


वहीं अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग पास के खेत में काम कर रहे थे। आंधी आने के बाद वह मंदिर में आकर छिप गए तभी यह हादसा हो गया।


घटना के बाद बिहार के CM नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राशि देने के निर्देश दिए हैं। वहीं नालंदा के जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि आंधी में कुल पांच पशुओं की मौत हुई है।

उनको पालने वालों को भी मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों की फसलों और घर का नुकसान हुआ है, उन्हें भी क्षति पूर्ति के तहत मुआवजा दिया जाएगा।


अधिकारी ने आगे बताया कि बीती शाम आंधी से करीब 180 बिजली के पोल उखड़ गए थे। इन्हें रिपेयर करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Tags :