अभी अभी
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनियाजॉब अलर्ट
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
Advertisement

अल्मोड़ा के काफलीखान क्षेत्र में पाइप चोर गिरोह सक्रिय, ग्रामीणों के पाइप हुए चोरी

10:18 PM Jan 22, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
featuredImage featuredImage
Advertisement

काफलीखान (अल्मोड़ा। भनोली तहसील में काफलीखान क्षेत्र में आजकल पाइप चोर गिरोह सक्रिय है। रात के समय पेयजल पाइप लाइनों को रात में उखाड़ कर अपने साथ ले जाने के कई मामले सामने आए है। लोगों ने प्रशासन व पुलिस से इस इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले तत्वो को पकड़ने की मांग की है।

Advertisement


इन पाइप चोरों ने काफली कोटिला निवासी चनर सिंह,दुनाड़ अटकन्या निवासी मोहन चन्द्र सहित कई ग्रामीणों के पेयजल पाइप को रात में उखाड़ दिया और अपने साथ ले गए। इससे प्रभावितों के घरों में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गई।

Advertisement

पाइप लाइन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इन चोरो के हौसले इतने बुलंद हैं हो गए है कि वो दर्जनों पाइपों को उखाड़ कर ले गए है। जा रहे हैं। चोर छोटे तोको या एकल परिवार वाले पाइप लाइनों को चुरा रहे हैं,इससे साफ है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर भूगोल की जानकारी है। गांवों की पेयजल लाइनों को चुराने में पकड़े जाने का भय चोरो को ज्यादा रहता है। इसलिए वह तोको की छोटी-छोटी पाइप लाइनों को ही उखाड़ कर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व थाना दन्या पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement