अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

PM मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया होगी अब और तेज

12:47 PM Mar 25, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Oplus_131072
Advertisement
Advertisement

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार अब सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक एकीकृत "सिंगल जॉब एप्लीकेशन पोर्टल" तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह पोर्टल नौकरी चाहने वालों पर पड़ने वाले बोझ को कम करेगा और उन्हें एक ही मंच पर आवेदन करने की सुविधा देगा, जिससे उनकी प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान की गई, जिसमें मंत्री जितेंद्र सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए तकनीकी नवाचारों के महत्व को दोहराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पोर्टल को जल्द से जल्द विकसित किया जाए ताकि उम्मीदवारों को अलग-अलग प्लेटफार्मों पर आवेदन करने की जरूरत न पड़े।

Advertisement

सरकार भर्ती प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। पहले जहां भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में औसतन 15 महीने लगते थे, वहीं अब इसे घटाकर 8 महीने कर दिया गया है। आने वाले समय में इस अवधि को और कम करने की योजना पर काम किया जा रहा है। मंत्री ने कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए मानक दिशा-निर्देश विकसित करने पर भी जोर दिया, ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।

Advertisement

सरकार की ओर से भर्ती परीक्षाओं को अधिक समावेशी बनाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी परीक्षाएं आयोजित करने की पहल की गई है। इसके अलावा, सरकार का लक्ष्य संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में परीक्षाएं करवाने का है, जिससे क्षेत्रीय भाषा बोलने वाले उम्मीदवारों को भी लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान मंत्री ने सुशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने CPGRAMS 2.0 का उदाहरण देते हुए बताया कि यह एक AI-सक्षम सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली है, जो प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाती है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को नवीनतम तकनीकों को अपनाने और अन्य विभागों के लिए एक प्रभावी सुशासन प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, मंत्री ने मिशन कर्मयोगी की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसके तहत अब तक लगभग 89 लाख सरकारी कर्मचारियों को शामिल किया जा चुका है। यह कार्यक्रम सितंबर 2020 में शुरू किया गया था और इसका उद्देश्य सिविल सेवकों के कौशल विकास और दक्षता में सुधार करना है। सरकार इस दिशा में लगातार सुधार और बदलाव ला रही है ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी हो सके।

Advertisement
Advertisement
Next Article