For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  बांग्लादेश से है कनेक्शन

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बांग्लादेश से है कनेक्शन

03:29 PM Jan 19, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

मुंबई: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाले शख्स को आखिरकार मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के उसने अपना जुर्म भी कबूल कर ही लिया है।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि आरोपी चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा, आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने का प्राथमिक सबूत मौजूद हैं।

Advertisement

उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। जब्त किए गए कुछ डॉक्यूमेंट से संकेत मिलता है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया था।

Advertisement


डीसीपी जोन दीक्षित गेडाम ने कहा, कि 'आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा था।

Advertisement

आरोपी हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था। वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी आगे की जांच बाद में होगी।


जानकारी के अनुसार पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी कुछ साल पहले हीरानंदानी क्षेत्र में मजदूरी करता था। उसे इस इलाके की अच्छी जानकारी थी।

आरोपी को हीरानंदानी वर्कर्स कैंप के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर हमला करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे जोन 6 पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उससे पूछताछ की गई।


जानकारी के अनुसार सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुख्य आरोपी को हीरानंदानी एस्टेट ठाणे से गिरफ्तार किया। ठाणे पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से उसका पता लगाया।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद उर्फ विजॉय दास (30) का टावर लोकेशन वडवली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हीरानंदानी एस्टेट में पाया गया।


पुलिस के मुताबिक आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड कर लेकर उससे आगे की पूछताछ कर वारदात की गुत्थी सुलझाने का प्रयास करेगी। ऐसे कई बड़े सवाल है जो पुलिस के लिए जानना चुनौतीपूर्ण है। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर इस वारदात की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।


आरोपी ने कैसे इस पूरे वारदात को अंजाम दिया जबकि फिल्म अभिनेताओं की घर की सुरक्षा काफी कड़ी होती है। एक्टर के खुद के बॉउंसर होते हैं ऐसे में वह कैसे एक बड़े एक्टर के बेडरूम तक पहुंच सका।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है इस वारदात में और कौन लोग शामिल हैं। हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी। वह कब से हमले की योजना बना रहा था। ऐसे बहुत सारे प्रश्न हैं जिसका पता लगाया जाना है।


गौर हो कि 16 जनवरी की सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुसकर उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में सैफ को 6 जगहों पर चोटें आई थी। यह हमला उस समय किया गया था जब वे सो रहे थे।

रात करीब 2.30 पर उनके ऊपर हमला हुआ था। वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से फराह हो गया था। सैफ अली खान खुद किसी तरह से मुंबई के चर्चित लीलावती अस्पताल ऑटो करके घायल अवस्था में पहुंचे।

Advertisement
Tags :
×