For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पैसे गिनते गिनते थक गए पुलिस के हाथ  साधु की झोपड़ी में पुलिस को मिला खजाना

पैसे गिनते गिनते थक गए पुलिस के हाथ, साधु की झोपड़ी में पुलिस को मिला खजाना

06:39 PM Feb 26, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

उत्तर प्रदेश में रहने वाले साधु की झोपड़ी की जब तलाशी ली गई तो पुलिस हैरान रह गई किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि साधु के घर में इतना पैसा मिलेगा। दरअसल जिस घर में साधु रहता था वहां उसकी 1 साल पहले मौत हो चुकी थी और उसकी झोपड़ी एक साल तक बंद रही।

Advertisement

Advertisement

साधु की मौत के बाद पुलिस ने जब उसकी झोपड़ी को खोला तो अंदर रखे सामान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के हाथ चार बक्से लगे जो पैसों से भरे हुए थे पुलिस इन बक्सों को खोल तो अंदर भर सिक्के व नोटों को निकाल कर गिनना शुरू किया। यह पैसे गिनने में पुलिस को घंटों का समय लग गया।

Advertisement

Advertisement

पुलिस के अनुसार ये मामला मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनीधापा मैदान का है। यहां पर रहने वाले एक साधू की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और एसओ कोतवाली डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने साधू के घर को खोला और वहां पर रखे सामानों की जांच की। इस दौरान चार बक्सों में बड़ी संख्या में नोट थे।

इन बक्सों को लेकर जब पुलिस कोतवाली पहुंची तो इन्हें खोला गया और जब इनमें रखे पैसों की गिनती शुरू की गई तो उसे गिनती करने में काफी टाइम लग गया। पूरी गिनती होने पर कुल राशि 156335 रुपए निकली। सिटी मजिस्ट्रेट इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सोनीधापा के पास फुटपाथ पर बनी एक झोपड़ी में बृंदा नामक एक साधू रहता था।

पिछले वर्ष उसकी मौत हो गई थी। रविवार को मृतक साधू का भांजा और एक साधू के पहुंचने पर पुलिस की देखरेख में उसकी झोपड़ी को खोला गया। बक्से को खोलकर जांच की गई जिसमें सिक्के और बड़े और छोटे नोटों के रूप में नकद राशि मिली है। झोपड़ी में मिली राशि फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। पुलिस के अनुसार राशि किसी समाज सेवी संस्थान या किसी परिवार के सदस्य को दी जाएगी। ये तय करना है।

Advertisement