For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी गोपाल सिंह पालनी का निधन नगर में शोक की लहर

अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी गोपाल सिंह पालनी का निधन,नगर में शोक की लहर

08:27 AM Jul 02, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement
Advertisement

अल्मोड़ा,2 जुलाई 2025

Advertisement


अल्मोड़ा के जाने-माने व्यापारी और महेंद्र जनरल स्टोर के मालिक गोपाल सिंह पालनी का बीती रात करीब 11 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन से अल्मोड़ा के व्यापार जगत में शोक की लहर है।

Advertisement


गोपाल सिंह पालनी जी ने अपने व्यापारिक जीवन में गहरी छाप छोड़ी। उनके दो सुपुत्र, राजेश पालनी और महेंद्र पालनी 'मंटू', भी व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। राजेश पालनी 'मंटू' पूर्व में जिला व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।


उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे लाला बाजार स्थित निवास से विश्वनाथ घाट के लिए निकलेगी।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और महामंत्री भैरव गोस्वामी सहित समस्त व्यापारी समुदाय ने गोपाल सिंह पालनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Advertisement

Advertisement