अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

पुणे के ड्राइवर ने ही अपनी वैन में लगाई थी आग, चार लोग जल गए थे जिंदा, वजह है हैरान करने वाली

01:37 PM Mar 21, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

पुणे के पास एक निजी कंपनी की मिनी बस में आग लगने की घटना की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि असंतुष्ट चालक ने ही खुद वहां में आग लगाई थी।

Advertisement


इस घटना में निजी कंपनी के चार कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई थी। पिंपरी चिंचवाड के पुलिस उपयुक्त विशाल गायकवाड ने बताया कि जांच से पता चला है कि आग दुर्घटना से नहीं बल्कि साजिश का नतीजा थी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी चालक जनार्दन हंबरदेकर हाल में अपने वेतन में हुई कटौती से नाराज था।

Advertisement


गायकवाड़ ने यह भी बताया कि उनका कुछ कर्मचारियों के साथ विवाद चल रहा था और वह उससे बदला लेना चाहता था। अधिकारियों ने बताया कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ जनार्दन गुस्सा था वे मृतक चार लोगों में शामिल नहीं हैं।

Advertisement


यह घटना बुधवार सुबह पुणे शहर के निकट हिंजवड़ी क्षेत्र में उस समय घटी, जब 'व्योमा ग्राफिक्स' की बस में आग लग गई। बस में 14 कर्मचारी सवार थे। पुलिस उपायुक्त ने कहा, 'आरोपी ने बेंजीन (ज्वलनशील रसायन) खरीदा था।

Advertisement

उसने बस में पोंछने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कपड़ा भी रखा था। बृहस्पतिवार को जब बस हिंजवड़ी के पास पहुंची तो उसने माचिस जलाई और कपड़े में आग लगा दी।'


उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद जनार्दन खुद घायल हो गया था लेकिन अन्य लोगों के साथ वह बस के नीचे उतरने में सफल रहा था।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी चालक का इलाज चल रहा है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में 10 यात्री झुलस गए जिसमें दो गंभीर रूप से अभी भी घायल हैं।


इस घटना में चार कर्मचारियों - शंकर शिंदे (63), राजन चव्हाण (42), गुरुदास लोकरे (45) और सुभाष भोसले (44) की मौत हो गई। गायकवाड़ ने कहा कि विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement
Tags :
Pune
Advertisement