अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का कहर, बागेश्वर में मकान ढहा, आठ लोग दबे

07:28 PM Mar 15, 2025 IST | editor1
Advertisement

उत्तराखंड में होली की रात से लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी जिलों में तेज बारिश हो रही है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है।

Advertisement

Advertisement

लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बागेश्वर जिले के सैलानी गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिससे घर में मौजूद आठ लोग मलबे में दब गए।

Advertisement

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम के साथ पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस हादसे में 65 वर्षीय केदार राम, 60 वर्षीय हरमा देवी, 31 वर्षीय राधा, 13 वर्षीय आरती, 9 वर्षीय दीपांशु और 7 वर्षीय निकिता को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 5 वर्षीय ऋषि और डेढ़ साल की साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article