For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में ucc में शादियों के रजिस्ट्रेशन ने बनाया रिकॉर्ड  जाने पूरी प्रक्रिया के बारे में

उत्तराखंड में UCC में शादियों के रजिस्ट्रेशन ने बनाया रिकॉर्ड, जाने पूरी प्रक्रिया के बारे में

02:11 PM Feb 01, 2025 IST | editor1
Advertisement

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के चौथे दिन तक पोर्टल के जरिए 97 शादियां रजिस्टर हो चुकी थी जबकि 404 लोगों ने पंजीकरण भी कराया। इसके अलावा प्रदेश भर में तीन लोगों ने लिविंग रिलेशनशिप के लिए भी पंजीकरण कराया, जबकि 7 लोगों का रजिस्ट्रेशन विभिन्न कारणो की वजह से रद्द कर दिया गया।

Advertisement

Advertisement

अब तक यूसीसी के पोर्टल पर कुल 17 हजार 374 लोगों ने आईडी जनरेट कर पंजीकरण की ओर पहला कदम बढ़ाया है।

Advertisement

प्रदेश में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी की नियमावली का ड्राफ्ट और पोर्टल लॉंच कर उत्तराखंड में नया कानून लागू हो जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री खुद पोर्टल पर विवाह पंजीकरण करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। इसके साथ ही पांच अन्य लोगों ने भी पंजीकरण कराया और उनका पंजीकरण का प्रमाण पत्र सौंपा गया। अब प्रदेश भर में धीरे-धीरे पोर्टल पर पंजीकरण कराने का रुझान बढ़ गया है।

Advertisement

शासन के अधिकारी इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पोर्टल का सही संचालन हो रहे आईटीडीए की टीम भी लगातार काम कर रही है। सचिव गृह शैलेश बगौली का कहना है कि लोग घर बैठकर खुद से और सीएससी सेंटर के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने शुक्रवार तक 400 से अधिक पंजीकरण दर्ज करें जबकि विभिन्न कारणों से सात पंजीकरण रद्द किए।

Advertisement
×