For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की नुक्कड़ सभाएं  अल्मोड़ा निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की

अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की नुक्कड़ सभाएं, अल्मोड़ा निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की

10:45 PM Jan 19, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement
Advertisement

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर निगम चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजपुरा, भ्यारखोला और ओड़खोला में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने इन सभाओं में जनता से सीधा संवाद किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

Advertisement


रेखा आर्या ने महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की है। कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को सरल और कर्मठ व्यक्तित्व का बताते हुए अपील की कि अल्मोड़ा के विकास के लिए एक योग्य और ईमानदार प्रत्याशी जिताए।

Advertisement


भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा ने कई वार्डों में किया जनसंपर्क
भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के नेतृत्व में साईं बाबा मंदिर वार्ड, नर्मदेश्वर वार्ड, रानीधारा वार्ड, सिद्धपुर वार्ड और मिशन कंपाउंड वार्ड में जनसंपर्क कर उन्हें जिताने की अपील की। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रचार किया और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।

Advertisement


प्रचार अभियान में रही इन वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कैलाश गुरुरानी, ख्याली पांडे, महेश बिष्ट, सुनील कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

Advertisement
×