For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बुराड़ी हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ जारी  पांच लोगों की हुई मौत  21 को अब तक बचाया गया

बुराड़ी हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ जारी, पांच लोगों की हुई मौत, 21 को अब तक बचाया गया

01:11 PM Jan 29, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई थी जिसके मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement

बताया जा रहा है कि मलबे में से अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। अस्पताल में घायलो का इलाज चल रहा है। वही इस घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

Advertisement

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बिल्डिंग के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि यह बिल्डिंग हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसमें कोई स्थाई निवासी नहीं रह रहा था केवल श्रमिकों का ही यहां आना-जाना था।

उन्होंने कहा कि शाम करीब 6:52 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि कौशिक एनक्लेव बुराड़ी में एक बिल्डिंग गिर गई है सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी।

बुराड़ी में हुई इस घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा था, "बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।"

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया गया है कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें।"

आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा का कहना है कि यह बेहद दुखद घटना है। लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है और इस घटना के पीछे जो भी दोषी है उसे सख्त सजा दी जाएगी। दिल्ली सरकार की ओर से मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

Advertisement
×