For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल  जानिए भारत में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जानिए भारत में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

10:53 AM Feb 03, 2025 IST | editor1
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड का भाव 76.19 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 73.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके मद्देनजर भारतीय तेल कंपनियों ने आज, सोमवार 3 फरवरी 2025 को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।

Advertisement

Advertisement

ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, चेन्नई में मामूली फेरबदल हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में ₹0.68 और ₹0.64 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और त्रिपुरा में पेट्रोल के दाम में कटौती की गई है।

Advertisement

Advertisement

बता दे कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। अलग-अलग राज्यों में इनकी कीमतें भिन्न होती हैं, क्योंकि इनमें एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य टैक्स शामिल होते हैं।

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP कोड लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। कुछ ही देर में आपको पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमतों की जानकारी मिल जाएगी।

Advertisement
×