For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
rishikesh rape case  आश्रम के बाबा की काली करतूत आई सामने  3 साल तक बालक को बनाता रहा अपनी हवस का शिकार  ऐसे हुआ खुलासा

Rishikesh Rape Case: आश्रम के बाबा की काली करतूत आई सामने, 3 साल तक बालक को बनाता रहा अपनी हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

06:10 PM Sep 06, 2024 IST | editor1
Advertisement

उत्तराखंड की धर्मनगरी ऋषिकेश से एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित आश्रम में एक बाबा बालक का यौन शोषण करता रहा जिसके बाद अब यह मामला सामने आया है, जिसके बाद बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement ssm

आपको बता दे की बाबा 3 साल से बालक के साथ यौन शोषण कर रहा था। जिला बाल कल्याण समिति को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने लक्ष्मण झूला थाने में मुकदमा दर्ज किया।

Advertisement

Advertisement

बता दें कि बाबा पर पोस्को व कुकर्म सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया गया है। वही शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तो तुरंत कार्यवाही की और पीड़ित बालक का बयान भी दर्ज किया। बयानों में पीड़ित द्वारा विश्वनाथ गिरी आश्रम नीलकंठ लक्ष्मण झूला के रजनीश गिरी पर विगत 3 वर्षों से तथा एक अन्य आरोपी बृजपाल पर अपने साथ गलत काम करने से संबंधित बयान दर्ज किया गया है।

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि, बाल कल्याण समिति की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया कि रजनीश गिरी नामक बाबा अपने आश्रम में रह रहे 14 वर्षीय किशोर का तीन साल से यौन शोषण कर रहा है। पुलिस ने आरोपी रजनीश को अरेस्ट कर लिया है।

Advertisement