mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में हुआ सड़क हादसा  सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त  एक जवान घायल

उत्तराखंड में हुआ सड़क हादसा, सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान घायल

01:12 PM Dec 07, 2024 IST | editor1
Advertisement

उत्तराखंड के चमोली जिले में सात सितंबर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान सेना के कई जवानों को हल्की चोटें आई है।

Advertisement bjp-ad 25

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

बताया जा रहा है कि चमोली जिले में ही बिहरी के पास सेना का वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक टीले पर खड़ा हो गया। इस हादसे में सेना का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक हो गया था।

Advertisement

Advertisement

इसी वजह से वाहन मोड़ काटने के बजाय सीधे आगे निकल गया। हादसे के वक्त वाहन में सेना के अधिकारी समेत 21 जवान सवारे थे। घायल जवान को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान चमोली जिले के ज्योतिर्मठ (पुराना नाम जोशीमठ) से देहरादून जिले के रायवाला जा रहे थे। बस में सवार जवान अवकाश पर जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Advertisement
×