रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता के 70 प्लस में रूपचंद गुप्ता और ओपन वर्ग में राजेंद्र प्रसाद जोशी बने चैंपियन
सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर सेंट जोसेफ स्कूल, पुलिस मुख्यालय होते हुए पुनः सचिवालय एटीएम चौक पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सचिवालय संघ सुनील कुमार लखेड़ा द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाई गई।
मुख्य अतिथि द्वारा सचिवालय परिवार की अधिक से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए एथलेटिक क्लब से जुड़ने का आह्वान किया गया।
3 किलोमीटर की इस रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता में सचिवालय परिवार के 100 से अधिक कर्मचारियों अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु समूह में पुरुष वर्ग के 70 प्लस में रूपचंद गुप्ता, 60 प्लस में जी एन पंत, 50 प्लस में भुवन चंद्र तिवारी ,40 प्लस में शोबन सिंह, 30 प्लस में कुशल सिंह महर और ओपन वर्ग में राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार महिला वर्ग में 50 प्लस में गोदावरी रावत, 40 प्लस में निधि, 30 प्लस में दीपा बोहरा और ओपन वर्ग में सुमन भट्ट द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर क्लब के सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रीता कौल , महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा , पर्यवेक्षक चंद्रशेखर, गोदावरी रावत, प्रमिला टम्टा , निधि डॉ अशोक मिश्र सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।