For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
संजय मठपाल बने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के अल्मोड़ा जिला प्रतिनिधि

संजय मठपाल बने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के अल्मोड़ा जिला प्रतिनिधि

08:59 AM Jun 11, 2025 IST | editor1
Advertisement


द्वाराहाट: उत्तराखंड सरकार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री अल्मोड़ा जिले के प्रभारी डॉक्टर धन सिंह रावत ने जिले में अपने प्रतिनिधि के रूप में द्वाराहाट निवासी संजय मठपाल को नियुक्त किया है।

Advertisement

जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित करते हुए डॉ रावत ने कहा है विभिन्न सामाजिक संगठनों में उनकी सक्रियता एवं सकारात्मक योगदान के दृष्टिगत मठपाल को नामित प्रतिनिधि की संस्तुति दी गयी है।

Advertisement


इससे पूर्व मठपाल द्वाराहाट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष एवं संस्कृति के लिए समर्पित अपनी धरोहर ट्रस्ट के प्रदेश मंत्री सहित अनेक पदों पर आसीन रहे हैं। प्रतिनिधि बनने पर संजय मठपाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

उनके प्रतिनिधि बनने पर लोकसभा सांसद नैनीताल अजय भट्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, कुमाऊं सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, ब्यापार संघ अध्यक्ष आशीष वर्मा, धीरेन्द्र मठपाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Advertisement
Advertisement