अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में हुए भर्ती

08:23 PM Dec 14, 2024 IST | uttranews desk
Advertisement

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक बार फिर से तबीयत खराब हो गई है। उन्हें आज यानी शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में फिर से भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत स्थिर है। लालकृष्ण आडवाणी 97 बरस के हैं। पिछले 4-5 महीनों के अंदर वो करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Advertisement

इससे पहले वह अगस्त महीने में अस्पताल में एडमिट हुए थे 3 जुलाई को लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इससे पहले 26 जून को उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग की निगरानी में रखा गया था। इसके अगले दिन उनकी एक सर्जरी भी हुई थी और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Advertisement

लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लगातार जूझ रहे हैं। अब वह अपने घर पर ही रहते हैं और किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल भी नहीं होते हैं। आडवाणी को इस साल देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था लेकिन वह स्वास्थ्य की वजह से राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं शामिल हो पाए थे। उन्हें उनके आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च को उनके निवास पर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा था। इस दौरान उनके आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। 2015 में पद्म विभूषण सम्मान भी दिया गया था। आडवाणी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री थे। वो देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
AdmitHealthLal krishn adwani
Advertisement
Next Article