For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत  नाबालिग से किया रेप  बॉयफ्रेंड और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत! नाबालिग से किया रेप, बॉयफ्रेंड और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

12:52 PM Feb 03, 2025 IST | editor1
Advertisement

चेन्नई में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मी ने लड़की का यौन उत्पीड़न वाहन के अंदर किया और फिर उसे एक पुलिस बूथ पर ले गया, जहां उसने एक बार फिर उसका यौन उत्पीड़न किया।

Advertisement

Advertisement

लड़की ने जब जोर-जोर से रोना शुरू किया, तो पुलिसकर्मी उसे बूथ में छोड़कर वहां से भाग गया। लड़की अपने घर वापस पहुंची, लेकिन उसे शक हुआ कि उसकी मां उसकी शादी किसी और से करा देगी, इसलिए वह एक बार फिर भाग गई।

Advertisement

Advertisement

इसके बाद लड़की और उसका प्रेमी अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे, जहां से पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू किया। मायलापुर ऑल वुमेन पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पीड़िता के नाबालिग प्रेमी और उसकी मां को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×