mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पति पत्नी के बीच आ गई वो  मारपीट कर पत्नी को निकाला घर से बाहर  मुकदमा दर्ज

पति पत्नी के बीच आ गई वो, मारपीट कर पत्नी को निकाला घर से बाहर, मुकदमा दर्ज

05:45 PM Dec 01, 2024 IST | editor1
Advertisement

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध व मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement bjp-ad 25

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मुखानी पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि नवंबर 2023 में उसका विवाह दिल्ली निवासी एक युवक के साथ बड़ी ही धूमधाम से हुआ। आरोप है कि शादी के दौरान मायके से ससुराल पक्ष को हैसियत के मुताबिक गहने और नकदी इत्यादि सामान दिया। शादी के बाद जब वह दिल्ली पहुंची तो ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। शादी के बाद पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर अक्सर घर में दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद पति व सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

Advertisement

Advertisement

ससुरालियों के उत्पीड़न से के तंग आकर इसकी शिकायत जब मायके वालों से की तो मायके वालों ने उनको समझने की कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मुखानी थाना पुलिस में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम के अलावा तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×