mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
hmpv से चीन में बिगड़ी स्थिति  वुहान में स्कूल बंद  who ने मांगी रिपोर्ट

HMPV से चीन में बिगड़ी स्थिति, वुहान में स्कूल बंद, WHO ने मांगी रिपोर्ट

01:46 PM Jan 08, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

‘ह्यूमन मेटान्यूमो’ यानी HMPV अब दुनिया को डराने लगा है। चीन में वायरस से हालात बिगड़ते जा रहें है। वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यहां 10 दिन में HMPV केस 529% बढ़े हैं।

Advertisement bjp-ad 25


बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए ही स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। चीन में वायरस से हड़कंप मचा हुआ है। एंटीवायरल ड्रग की भारी कमी है। एंटीवायरल ड्रग की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। स्थिति यह हो गई है कि एंटीवायरल ड्रग 41 डॉलर में बिक रहे हैं।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

वायरस के बढ़ते मामलों से WHO भी टेंशन में आ गया है। उसने चीन से HMPV की पूरी जानकारी मांगी है। चीन अभी तक HMPV मामलों पर जानकारी छुपा रहा है।

Advertisement


दुनियाभर में एचएमपीवी वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत, मलेशिया, जापान, कजाकिस्तान में मामले बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन में भी संक्रमण फैल रहा है। चीन के इस नए वायरस से पूरे स्पेन में हाहाकार मचा हुआ था।

Advertisement

स्पेन में अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। स्पेन के एलिकांटे में 600 से ज्यादा ‘इन्फ्लुएंजा A’ के केस मिले हैं।

वहीं बात की जाए तो भारत की तो अब तक 5 राज्यों में 8 केस मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में 2 मामले मिले हैं। यहां 13 साल की लड़की और 7 साल का बच्चा संक्रमित मिला है।

दोनों बच्चे बुखार के बाद इस वायरस से संक्रमित पाए गए। कर्नाटक, तमिननाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी केस मिले हैं। इस वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट है। राज्यों में बैठकों का दौर जारी है।


केंद्र सरकार ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने और एचएमपीवी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक डिजिटल बैठक की थी।

Advertisement
Tags :
×