अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

विदेश में नौकरी का झांसा देकर म्यांमार में बंधक बनाए गए छह युवक, मुख्य आरोपी राहुल उपाध्याय दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

02:43 PM Mar 25, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Oplus_131072
Advertisement

खटीमा और बनबसा के छह युवकों को ठगकर म्यांमार में बंधक बनाने वाले मुख्य आरोपी राहुल उपाध्याय को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी था। यह मामला मई 2024 का है, जब राहुल उपाध्याय और गुजरात के पोरबंदर निवासी रामजी टुकडिया उर्फ जय जोशी ने सीमांत क्षेत्र के छह युवकों को बैंकाक में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। युवकों को पहले दिल्ली बुलाया गया और फिर बैंकाक भेजा गया, लेकिन वहां से उन्हें धोखा देकर म्यांमार पहुंचा दिया गया, जहां उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उन्हें साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया गया।

Advertisement

बंधक बने युवकों ने किसी तरह व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मामला राज्य सरकार तक पहुंचा। सरकार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर युवकों को भारत वापस लाने में मदद की। इस घटना के बाद पुलिस ने राहुल और जयदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जयदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन राहुल फरार था। आखिरकार 23 मार्च को पुलिस ने राहुल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Advertisement

राहुल ने युवकों को 70,000 रुपये प्रतिमाह वेतन का लालच दिया था। उन्हें एजेंट के माध्यम से पहले बैंकाक और फिर म्यांमार भेजा गया, जहां उन्हें जबरन साइबर क्राइम में शामिल किया गया। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में देहरादून, गुजरात, दिल्ली और मुंबई के कई लोग शामिल हो सकते हैं। यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें मानव तस्करी और साइबर अपराध में धकेलता है। इन गतिविधियों से जुड़े एजेंटों को मोटा कमीशन मिलता है।

Advertisement

राहुल उपाध्याय की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, लेकिन इस पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Next Article