अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

हल्द्वानी में वन दारोगाओं पर तस्करों का हमला, बंदूक तोड़ी, कारतूस लूटे

06:13 PM Feb 22, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

हल्द्वानी के भाखड़ा रेंज के दो वन दारोगाओं पर बृहस्पतिवार रात तस्करों ने हमला कर दिया। जंगल से ट्रॉली में करीब 40 हजार रुपये के बेल फल लादकर ले जा रहे सात युवकों ने उनकी बंदूक छीनकर तोड़ दी और छह कारतूस लूट लिए। हमलावरों ने उनकी बाइक और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिए। यह घटना लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त के दौरान हुई, जब वन दारोगा मनोज कुमार मेलकानी और मोहन सिंह चौहान ने संदिग्ध ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की।

Advertisement

Advertisement

जब वन दारोगाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका तो तस्करों ने अचानक हमला कर दिया। पहले तो सभी युवक सामान्य दिख रहे थे, लेकिन अचानक वे लाठी-डंडों से वार करने लगे। वन दारोगा मोहन सिंह ने अपनी राजकीय बंदूक से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन तस्करों ने बंदूक छीनकर उसे तोड़ दिया और कारतूस अपने साथ ले गए। हमलावरों ने दोनों वनकर्मियों को घायल कर दिया और गेट तोड़कर फरार हो गए।

Advertisement

Advertisement

किसी तरह खुद को संभालने के बाद वन दारोगाओं ने दोबारा तस्करों का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें ट्रैक्टर खड़ा मिला, जिसके पास खाली प्लॉट में बेल फल से भरे कट्टे भी बरामद हुए। वन विभाग ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

वन दारोगा मनोज कुमार की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें लोक सेवक को चोट पहुंचाने, पुलिस अधिकारी पर हमला करने, समूह में घातक हथियार से हमला करने और सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

महाशिवरात्रि के मद्देनजर तस्करों ने बेल फल तोड़कर लाए थे और उन्हें यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भेजने की योजना थी। वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए इस तस्करी को विफल कर दिया। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

Advertisement
Advertisement