For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पहाड़ों पर होगी बर्फबारी  पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश  13 राज्यों में गरज के साथ मौसम के बदलेगे मिजाज

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश, 13 राज्यों में गरज के साथ मौसम के बदलेगे मिजाज

05:46 PM Feb 23, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर पूर्व में ओडिशा और उत्तर की दिशा में सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत में सभी राज्यों में मौसम का मिजाज अब बदला हुआ देखने को मिल रहा है।
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में जहां चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है, वहीं ओडिशा और असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी-तूफान, गरज और बिजली की कड़क के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई है। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। रविवार को भी पूर्वी भारत में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Advertisement jai-shree-college


मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब एक्टिव हो गया है जो 25 फरवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते 25 से 28 फरवरी तक जम्मू कश्मीर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Advertisement


इसके अलावा, 26 से 28 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। 27-28 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और 28 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम वर्षा हो सकती है।

Advertisement


मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले क्षेत्रों और उड़ीसा में बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे वाली दवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। लोगों को सावधान करने के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है ।

Advertisement


वहीं, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों में बिजली कड़ने, तेज हवाचलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सक्रिय पूर्वी लहर के प्रभाव में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 25 और 26 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों दिन के समय तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में तापमान में 3-5 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई।


देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया। महाराष्ट्र, तेलंगाना और पूर्वी मध्य भारत, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री ऊपर रहा। पूर्वोत्तर भारत में यह सामान्य से 1-4 डिग्री नीचे रहा और देश के अन्य हिस्सों में यह लगभग सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।


जम्मू-कश्मीर के डोडा में गंडोह भलेसा पर्वत पर मनमोहक चांदी की सी सतह जम गई है। तथा ताजा बर्फबारी ने हरे-भरे इलाके को एक प्राचीन शीतकालीन वंडरलैंड में बदल दिया है। श्रीनगर में डल झील में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। यहां देशभर से पर्यटक आ रहे हैं।

Advertisement
Tags :