For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
प्रदेश में अब तक 112 वनों में आग लगने की हो चुकी है घटनाएं  पिछले 24 घंटे में 30 हेक्टेयर जंगल जला

प्रदेश में अब तक 112 वनों में आग लगने की हो चुकी है घटनाएं, पिछले 24 घंटे में 30 हेक्टेयर जंगल जला,

03:24 PM Apr 28, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

प्रदेश में 24 घंटे में जंगल में आग लगने की 12 घटनाएं दर्ज हो चुकी है। इसमें कुमाऊं और गढ़वाल में 6-6 घटनाएं दर्ज हुई है। इससे 30 हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्रफल का नुकसान हो गया है।

Advertisement


15 फरवरी से शुरू हुई फायर सीजन से लेकर 18 अप्रैल तक राज्य में वन अग्नि की 70 घटनाएं सामने आ चुकी है। 27 अप्रैल तक यह संख्या 112 पहुंच गई।

Advertisement


इसमें गढ़वाल मंडल में 62, कुमाऊं मंडल में 43 और वन्यजीव क्षेत्र में 10 जंगल में आग लगने की घटना हुई हैं। इन घटनाओं में 136 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हो चुकी है ।

Advertisement


इस बार अब तक वन पंचायत और आरक्षित जंगल में आग लगने से करीब काफी नुकसान हो चुका है। वन पंचायत के जंगल में अब तक 68.5 हेक्टेयर में आग से काफी नुकसान हुआ।आरक्षित वनों में 67.62 क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हुई है।

Advertisement


निशांत वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन ने बताया कि राज्य में बीते दो दिनों में जंगल में आग लगने घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग की टीम जंगल की आग के नियंत्रण के अभियान में जुटी है।

Advertisement
Tags :