For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पिता की पहली बरसी पर बेटा बेटी की मौत  हल्द्वानी से घर की तरफ लौट रहे थे  मचा कोहराम

पिता की पहली बरसी पर बेटा बेटी की मौत, हल्द्वानी से घर की तरफ लौट रहे थे, मचा कोहराम

11:56 AM Jan 15, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

उत्तराखंड के हल्द्वानी से बरेली लौट रहे गांव भंडसर निवासी लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यह हादसा मंगलवार तड़के करीब चार बजे हाफिजगंज में सेंथल मार्ग पर कर्बला के निकट हुआ।

Advertisement


इस दौरान भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई।

Advertisement

मंगलवार को मृतकों के पिता की पहली बरसी थी। इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Advertisement


गांव भंडसर निवासी मुन्ने बख्श (30 वर्ष) की बड़ी बहन हल्द्वानी में रहती है। उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए मुन्ने, अपने भाई बन्ने बख्श, भाभी सीमा, मेहंदी हसन के साथ कार से गए थे। कार गांव का ही यूनुस चला रहा था। एक साल पहले मुन्ने के पिता बाबू बख्श की मौत हो गई थी।

Advertisement

मंगलवार को उनकी बरसी थी।
पिता की बरसी पर घर जल्दी आने के लिए ये लोग रात करीब तीन बजे हल्द्वानी से चल दिए। वहां से मुन्ने की छोटी बहन मुस्कीन भी मायके आने के लिए कार में सवार हो गई। उसकी ससुराल लालकुआं में है। हाफिजगंज में सेंथल मार्ग पर कर्बला के निकट इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।


हादसे में मुन्ने और उनकी बहन मुस्कीन (40 वर्ष) की मौत हो गई। मेहंदी हसन, बन्ने, सीमा और कार चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मुस्कीन का शव उसके ससुराल वाले लालकुआं ले गए।


मुन्ने का निकाह दो साल पहले हुआ था। उसके बच्चे नहीं हैं। वहीं मुस्कीन के पांच बच्चे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस तारीख पर पिता की मौत हुई, उसी तारीख पर उनके बेटा-बेटी की मौत होने से गांववाले भी स्तब्ध हैं।

Advertisement
Tags :
×