For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
सोनम गुप्ता बेवफा है  10 के नोट की वो लिखावट 9 साल बाद फिर क्यों गूंज रही है सोशल मीडिया पर

सोनम गुप्ता बेवफा है: 10 के नोट की वो लिखावट 9 साल बाद फिर क्यों गूंज रही है सोशल मीडिया पर?

03:45 PM Jun 09, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement

साल 2016 में एक दस रुपये का नोट वायरल हुआ था जिस पर लिखा था सोनम गुप्ता बेवफा है। उस वक्त पूरे देश में ये लाइन मजाक और मीम का हिस्सा बन गई थी। सोशल मीडिया पर जोक्स और ट्रेंड्स की बाढ़ आ गई थी। फिर जब नोटबंदी हुई तो नया दो हजार का नोट आया। उस पर भी यही लाइन देखने को मिली। इस बार भी ये खूब वायरल हुआ और सोनम गुप्ता एक तरह से बेवफाई की मिसाल बन गई।

Advertisement

अब नौ साल बाद वही नाम फिर से चर्चा में आ गया है। लेकिन वजह इस बार मजाक नहीं बल्कि एक खौफनाक कत्ल है। मामला है मेघालय का जहां इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने पहुंचे थे। शादी को सिर्फ दस दिन हुए थे। दोनों 23 मई 2025 को मेघालय के वेई सॉडोंग फॉल्स घूमने गए। उसी दिन राजा की लाश गहरी खाई में मिली।

Advertisement

जांच हुई तो पूरा मामला उल्टा निकला। मेघालय पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम ने गाजीपुर में जाकर सरेंडर किया। बाकी आरोपी इंदौर और उत्तर प्रदेश से दबोचे गए।

Advertisement

ये पूरी घटना सामने आते ही सोशल मीडिया फिर से उसी पुराने ट्रेंड की तरफ मुड़ गया। लोग सोनम रघुवंशी को उसी पुरानी लाइन से जोड़कर ताना मारने लगे। मीम्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि 2016 में दस के नोट पर जो लिखा था वो 2025 में सच हो गया।

इस खौफनाक साजिश ने लोगों को हिला कर रख दिया है। अब सोनम का नाम फिर से लोगों की जुबान पर है। लेकिन इस बार मजाक के तौर पर नहीं बल्कि एक खतरनाक साजिश की वजह से।

Advertisement

Advertisement