अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

ठुमक चलत रामचन्द्र बाजत पैजनियां, हुक्का क्लब में पहले दिन राम-सीता जन्म प्रसंगों का शानदार मंचन

08:22 AM Oct 04, 2024 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement
Advertisement

Spectacular staging of Ram-Sita birth events on first day in Hookah Club

Advertisement

अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भंडार( हुक्का क्लब ) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के प्रथम दिवस के अवसर पर देवगणों की प्रार्थना ,रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया।

Advertisement


प्रथम दिवस की रामलीला के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी उपस्थित रहे, उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र शर्मा , बच्चू लाल वर्मा, तारा चन्द्र जोशी( नगर अध्यक्ष कॉंग्रेस) अजय वर्मा( सदस्य जिला योजना अल्मोड़ा) उपस्थित रहे ।

Advertisement


मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी ने कहा कि आज भारत के हर नागरिक को राम के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए, उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की प्रसंशा करते हुए कहा कि संस्था वर्षो से सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए अपने को एक अलग मुकाम में ले गयी है और रामलीला आयोजन को लेकर संस्था का नाम पूरे भारतवर्ष में लिया जाता है।


उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पात्रों को इस आयोजन हेतु बधाई प्रेषित करें संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया गया और कार्यक्रम का संचालन धीरज साह के द्वारा किया गया।


पहले दिन की रामलीला में जहां रावण द्वारा सुंदर अभिनय का परिचय दिया गया वहीं देवगणों की प्रार्थना ने भी दर्शकों का मन मोह लिया राम जन्म में ठुमक चलत राम चन्द्र नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया, मुख्य रूप से मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, रोहित साह, भारत गोस्वामी, ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी, बरखा त्रिपाठी, रवीना, श्रेष्ठा रैकुनी, आरोही बजेठा, ईशा रस्तोगी,सुमित साह, संजय साह,प्रेमपाल सिंह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement