अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

बैंक में जमा पर्ची की अजीब एंट्री, सोशल मीडिया हुई पर वायरल, देखिए

03:41 PM Mar 15, 2025 IST | editor1
Advertisement

बैंकिंग से जुड़े कामकाज कभी-कभी लोगों के लिए उलझन भरे हो सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो अधिक पढ़े-लिखे नहीं होते। कई बार ऐसी अजीब घटनाएं सामने आती हैं, जो देखने वालों को हंसी में डाल देती हैं।

Advertisement

Advertisement

ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक बैंक की जमा पर्ची में भरी गई जानकारियां इतनी अनोखी हैं कि कोई भी इसे देखकर दंग रह जाए।

Advertisement

Advertisement

इस पर्ची में नाम की जगह "सोनू की मम्मी" दर्ज किया गया है, जबकि चेक या नकद राशि के विवरण में लिखा गया है—"मोनू की पढ़ाई के लिए पैसा जमा करना है।" जहां राशि को शब्दों में लिखा जाना चाहिए था, वहां सीधे अंकों में ₹22,000 लिखा गया है।

सबसे मजेदार बात यह है कि कुल राशि के स्थान पर कन्या शब्द दर्ज है और योग के कॉलम में राजयोग लिखा गया है। मगर सबसे चौंकाने वाली गलती तारीख की है, जहां 30-2-2025 लिखा गया है, जबकि यह सभी जानते हैं कि फरवरी में 30 दिन होते ही नहीं।

यह अजीबोगरीब पर्ची सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर smartprem19 नामक अकाउंट से साझा की गई, जिसके बाद यह वायरल हो गई। इसे देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DFsGnd-TBYA/?igsh=enVnamo0cnVzMjNu

किसी ने लिखा—"30 फरवरी तो होती ही नहीं!" वहीं, कुछ लोग इसे जानबूझकर भरी गई पर्ची बता रहे हैं, ताकि सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया जा सके। हालांकि, यह पर्ची असली हो या नकली, इसने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है और लोग इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article