For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में आज पर्वतीय जिलों में चलेंगी तेज हवाएं  मौसम विभाग ने दी चेतावनी  जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज पर्वतीय जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जारी किया येलो अलर्ट

01:17 PM Apr 30, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

देश के पर्वतीय जिलों में आज बुधवार को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान भी जारी किया गया है जिसमें पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अंदेशा है और यहां येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisement

इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जोरदार हवाए चलेगी। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं अगर देहरादून की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Tags :