अभी अभी
देश | हिमांचल प्रदेश
जॉब अलर्ट
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
About Us | contact usCorrections Policy
Advertisement

अचानक बेहोश हो गया युवक फिर परिवार वाले लेकर भागे अस्पताल, गला देखकर डॉक्टर भी हो गए हैरान निकाल लिया था जिंदा चूजा

05:41 PM Dec 17, 2024 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है, छिन्दकालों गांव में 35 साल के आनंद राम यादव को बेहोशी की हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

Advertisement


यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि आनंद राम को 15 सालों से कोई संतान नहीं हो रही थी जिसकी चाहत में वह काफी परेशान रहता था। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने सलाह दी कि यहां एक महिला बैगा से झाड़ फूंक कराने से संतान हो सकती है।

Advertisement


बच्चे की चाहत में 1 साल आनंद राम गांव की एक महिला के पास झाड़ फूंक करवाने जाता था। 5 महीने पहले उसके घर एक बेटे का जन्म हुआ। बेटे के जन्म लेने के साथ ही घर में खुशियों का माहौल था। 5 दिन पहले ही मृतक ने अपने 5 महीने के बच्चे का मुंडन कराया और ससुराल वालों को भी बुलाया था।

Advertisement


लोगों का कहना है कि परिवार वालों ने बताया कि बेटे के लिए मृतक आनंद राम ने एक मन्नत मांगी थी। उसे मन्नत को पूरा करने के लिए बीते दिन एक काला रंग के मुर्गी का बच्चा 200 रुपए में खरीद कर लाया था। परिवार वालों ने पूछा कि कोई खास काम के लिए मुर्गी का बच्चा ले हो तो उसने सारी बात बताई।


उसके बाद मन्नत पूरी करने के लिए उसने जिंदा मुर्गी के बच्चे को निगल लिया। मुर्गी के बच्चे को निगलने के साथ युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा गांव सदमे में है।

Advertisement


परिवार वालों के पूछने पर खास काम के लिए मुर्गी का बच्चा लाने की बात उसने बताई थी। इसके बाद मन्नत पूरा करने जिंदा मुर्गी के बच्चे को उसने निगल लिया। मुर्गी के बच्चे को निगलने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।


पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी काफी हैरान है डॉक्टर का कहना है कि परिवार वालों ने बेहोश होकर गिरने की बात बताई थी। युवक के पोस्टमार्टम में वजह भी नहीं पता चली। ऐसे में डॉक्टर ने उसके गले को चेक किया तो वह दंग रह गए।

युवक के गले में मुर्गी का चूजा फंसा हुआ था। डॉक्टर का कहना है कि 15000 से अधिक पोस्टमार्टम में यह पहला ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

Advertisement
Tags :
Chattisgarhviral