For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
मेले में टूटा झूला  30 फीट की ऊंचाई से गिरे 5 लोग  मची अफरा तफरी

मेले में टूटा झूला, 30 फीट की ऊंचाई से गिरे 5 लोग, मची अफरा तफरी

03:56 PM Jan 14, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

इटावा जिले के एक प्रदर्शनी में देर शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रदर्शनी में कई झूले लगाए गए थे, जिसमें से एक झूला करीब 30 फीट की ऊंचाई तक घूम रहा था। तभी अचानक झूले की एक ट्रॉली टूट गई और उसमें बैठे पांच लोग नीचे गिर पड़े।

Advertisement


घटना से हड़कंप मच गया और तुरंत घायलों को इमरजेंसी में जिला अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।

Advertisement


सूत्रों के अनुसार, झूले में तय सीमा से अधिक लोग बैठाए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इटावा प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेटरी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची। उन्होंने घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली और उनसे पूछताछ की।

Advertisement


घायलों में से एक किशोरी राधा ने बताया कि वह और उनके दो भाई झूला झूल रहे थे, जिसमें पहले चार लोग बैठे थे, लेकिन बाद में एक अतिरिक्त व्यक्ति को जबरदस्ती बैठा दिया गया। इसी दौरान झूला ऊपर आधी ऊंचाई तक जाने पर ट्रॉली टूट गई और सभी लोग गिर पड़े। इसमें से एक की हालत गंभीर है।

Advertisement


घटना के बाद एसडीएम विक्रम राघव ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े आठ बजे के आसपास हुई। पांच लोग झूले की ट्रॉली में बैठे थे और उसके टूटने से यह दुर्घटना हुई। चार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति को सैफई रेफर किया गया है।

सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। एसडीएम ने कहा कि झूला टूटने के कारणों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags :
×