For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
देहरादून में 40 तो दिल्ली में गर्मी का पारा हुआ 50 डिग्री के पार

देहरादून में 40 तो दिल्ली में गर्मी का पारा हुआ 50 डिग्री के पार

07:51 AM May 29, 2024 IST | editor1
Advertisement

देहरादून। पूरे उत्तर भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 50 डिग्री को भी पार कर चुका है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं और राहत के लिए पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। गर्मी के कारण बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

बताते चलें कि इस बार मई का महीना कई बार गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ चुका है।वहीं गर्म हवाओं के चलते रात के समय भी उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान लगाया था कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ेगी।

Advertisement
Advertisement ssm

Advertisement
Advertisement