For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
लड़का सूटकेस में छुपा कर कॉलेज हॉस्टल में ले जा रहा था अपनी गर्लफ्रेंड को फिर मचा बवाल  वीडियो हुआ वायरल

लड़का सूटकेस में छुपा कर कॉलेज हॉस्टल में ले जा रहा था अपनी गर्लफ्रेंड को फिर मचा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

04:14 PM Apr 12, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर सोनीपत में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो समय वायरल हो रहा है जिसमें यह बताया जा रहा है कि कॉलेज हॉस्टल में स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जा रहा था। इसके बाद सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया।

Advertisement

लड़की के मुंह से एक बार चीख निकल गई जिसे गार्ड्स ने सुन लिया और प्लान फेल हो गया।

Advertisement


वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स मिलकर सूटकेस को खोल रहे हैं वहां खड़े कुछ अन्य स्टूडेंट यह सब कुछ वीडियो में रिकॉर्ड कर रहे हैं। यह देखकर सभी हैरान है कि भीतर से एक लड़की निकलती है।

Advertisement

यह घटना सोनीपत की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि सूटकेस से निकली लड़की इस यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी या नहीं।

Advertisement


बताया जा रहा है की लड़की तब पकड़ी गई जब एक जगह उसे झटका लगा और उसके मुंह से चीख निकल गई।सूटकेस में लड़की की आवाज को सुनकर गार्ड्स ने रोक लिया और खोलकर दिखाने को कहा।


यूनिवर्सिटी की तरफ से इस वीडियो को लेकर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है।


एक यूजर ने कहा, 'इन दिनों सूटकेस का इस्तेमाल कई तरीके से हो रहा है। खैर, मुझे आइडिया अच्छा लगा। हालांकि, इसे आजमाने की मेरी उम्र निकल चुकी।' एक अन्य एक्स यूजर ने कहा, 'ऐसा एक बार हमारे हॉस्टल में भी हो चुका है।'

Advertisement
Tags :