For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार गिरी खाई में … महिला गंभीर घायल  दो को हल्की चोट

घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार गिरी खाई में … महिला गंभीर घायल, दो को हल्की चोट

07:09 PM Apr 29, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement
Advertisement

देहरादून के विकासनगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कालसी बैराटखाई मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पंजाब नंबर की एक कार सड़क से फिसलकर नीचे पलट गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला समेत सभी को चोटें आई हैं।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला अंदर फंसी रह गई। उसके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

एसडीआरएफ टीम के अधिकारी सुरेश तोमर ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। कार सवार पंजाब और दिल्ली के रहने वाले थे और चकराता घूमने आए थे। वापसी में यह हादसा हो गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

Advertisement

घायलों को विकासनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान सुरेंद्र सिंह, अनिता अग्रवाल और विजय अग्रवाल के रूप में हुई है। सभी का इलाज चल रहा है।

Advertisement