अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

पानी में तैर रही थी लाश तभी दौड़ते भागते हुए आए लोग, लेकिन बाहर निकलते ही बोल पड़ा मुर्दा !

12:01 PM Apr 02, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा।

Advertisement

यह मामला बांग्लादेश के कोमिला सिटी का है वहां की एक झील के किनारे हड़कंप मच गया जब लोगों की नजर पानी पर गई। उन्हें झील में एक लाश तैरते हुए दिखाई दी।

Advertisement

इसे देखकर लोग चीखने लगे और बोले,"कोई डूब गया" दौड़ते भागते लोग देखने पहुंचे तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

Advertisement


इसी बीच एक शख्स ने पानी में छलांग लगाई थी और उसे शव को किनारे खींचा और बाकी लोगों ने फौरन CPR शुरू कर दिया, ये सोचकर कि ये मर चुका लड़का है लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सबके मुंह खुले रह गए। बाहर निकालते ही मुर्दा बोल पड़ा।

Advertisement


लोग हैरानी से उसे देखने लगे सबसे पहले इस लड़के ने आंखें खोली होठों पर हल्की सी हंसी आई और उठकर बैठ गया फिर सच्चाई पर से पर्दा उठा।

यह कोई मृत व्यक्ति नहीं था बल्कि एक जिंदा किशोर था जो पानी पर सो रहा था लेकिन लड़के की शर्मिंदगी भरी मुस्कान देखकर लोग हैरान रह गए।


पता चला कि वह करीब 1 घंटे से झील में तैर रहा था बिना हिले डुले जिसकी वजह से सबको गलतफहमी हुई। बाद में पहचान हुई तो पता चला कि यह कोमिला के धर्मसागर पार्क के इलाके में भीख मांगने का काम करता है।


वह भीख मांगते हुए घूमता है लेकिन वह चांदपुर की इस झील तक कैसे पहुंचा, ये अभी तक रहस्य बना हुआ है। लोगों ने उसे "बचाने" के बाद सवालों की झड़ी लगा दी। कुछ ने इस अजीब नज़ारे का वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया और वो क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

Advertisement
Tags :
ShockingViral news
Advertisement