अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

शराब पार्टी में घायल युवती की हुई मौत, चाबी के छल्ले के जरिए पुलिस ने पता लगाया लोकेशन का

02:41 PM Mar 22, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को 24 वर्षीय युवती के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। इंदौर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लोग घायल अवस्था में उसे एक अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे।

Advertisement

एक पार्टी के द्वारा युवती की आंख में गोली लग गई थी। पीड़ित की पहचान ग्वालियर की भावना के रूप में हुई उसे भागते हुए लोगों ने अस्पताल में छोड़ दिया था। पुलिस ने चाबी के छाले के जरिए अब लोकेशन का पता लगा लिया है।

Advertisement

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, "यह स्पष्ट नहीं है कि गोली दुर्घटनावश चली या जान बूझकर चलाई गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक पीड़ित भावना सिंह वॉलीबॉल से जुड़ी हुई है।

Advertisement

बताया जा रहा है की भावना सिंह को गुरुवार की रात 3:00 बजे गंभीर हालत में भर्ती कराने के बाद पांच लोग वहां से भाग गए थे। अस्पताल प्रशासन ने लसूड़िया थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

Advertisement

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और युवती के पास से चाबी का एक छल्ला बरामद किया। इसकी मदद से पुलिस मां लक्ष्मी नगर में घर तक पहुंची घर में शराब की बोतल गिलास खाने-पीने की चीजें और फर्श पर खून फैला हुआ मिला।

लसूड़िया थाना प्रभारी बताया कि भावना सिंह की सहेलियां महालक्ष्मी नगर स्थित आरआर बिल्डिंग में किराए के मकान में रहती थीं।उन्होंने बताया, “हमें पता चाबी के छल्ले से मिला, जो शायद मृतक युवकी की किसी सहेली की जेब से गिर गया होगा।

लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार, 'मकान मालिक ने बताया कि दतिया जिले की रहने वाली आशु मृतका की सहेली थी। वह अक्सर कमरे पर आती थी। हम मकान मालिक और पार्टी में शामिल दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रहे है।

इंदौर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने (मकान मालिक और पार्टी में शामिल दो अन्य लोगों ने) पुलिस को बताया कि आशु ने भावना पर तमंचा तान दिया था, जिससे गोली चल गई।अधिकारी के मुताबिक, आशु की तलाश जारी है।

Advertisement
Tags :
Indore news
Advertisement