For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
मजबूर पिता ने रोते हुए सुनाया अपना दर्द  बोला   मेरी बड़ी लड़की के साथ गंदा काम किया है  वीडियो देखकर रो पड़ेंगे आप

मजबूर पिता ने रोते हुए सुनाया अपना दर्द, बोला," मेरी बड़ी लड़की के साथ गंदा काम किया है" वीडियो देखकर रो पड़ेंगे आप

02:10 PM Mar 12, 2025 IST | editor1
Advertisement

आगरा खेरागढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक वृद्ध दंपति ने न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दबंगों ने पहले उनकी बेटी का बलात्कार किया और फिर उनके 15 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर भी भाई को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

Advertisement jai-shree-college

Advertisement

खेरागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ने बताया कि परशुराम और कुंवरचंद नामक दो दबंगों ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया। जब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो समझौते के लिए धमकाया गया। दंपति का कहना है कि उनके बेटे ने बलात्कार के मामले में गवाही दी जिससे नाराज होकर आरोपियों ने 2024 को उनके 15 वर्षीय बेटे को गोली मार दी और हत्या कर दी।

Advertisement

https://www.instagram.com/reel/DHDD1VdIegl/?igsh=ZjFkYzMzMDQzZg==

Advertisement

दंपति ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत करने और उनके भाई को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को, दंपति डीसीपी पूर्वी के कार्यालय में न्याय की गुहार लगाते हुए पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर दिखाई और रोते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement