For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
पेशावर कांड के नायक को किया याद   गढ़वाली के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष का आह्वान

पेशावर कांड के नायक को किया याद:: गढ़वाली के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष का आह्वान

06:27 PM Apr 23, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा। पेशावर कांड व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद करते हुए आप उपपा कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गढ़वाली की अवधारणा के अनुरूप राज्य बनाने के लिए जनता से संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

Advertisement


इस मौक़े पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में राज करने वाली सरकारें गढ़वाली जी के नाम का प्रचार तो करती हैं पर उनके विचारों का उत्तराखंड बनाने की कोशिश नहीं करती हैं।


उपपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने गढ़वाली जी की विचार यात्रा व संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे, संवेदनशील व निडर इंसान थे, जिन्होंने अपने एक वाक्य "गढ़वाली सीज़ फायर" से ब्रिटिश सरकार की नींव हिला दी थीं, जिसके लिए चंद्र सिंह गढ़वाली व उनके साथियों को ब्रिटिश सरकार के क्रूर दमन सहने व वर्षों जेल में रहने को मजबूर किया गया।

Advertisement


संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार, संस्कृतिकर्मी नवीन बिष्ट ने कहा कि यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि गढ़वाली जी जैसे अद्भुत योद्धा को जीते जी वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हक़दार थे।


एडवोकेट जीवन चंद्र जेसी ने कहा कि गढ़वाली ने जीवन पर्यंत समाज के मेहनतकश, उत्पीड़ित समुदाय के हितों के लिए संघर्ष किया।

Advertisement


वक्ताओं ने कहा कि यह उत्तराखंड व देश का दुर्भाग्य है कि आज मंहगाई, बेरोज़गारी, लगातार बढ़ती आर्थिक, सामाजिक विषमता पर पर्दा डालने के लिए देश में सुनियोजित रूप से सांप्रदायिक उन्माद का वातावरण बनाया जा रहा है।


संगोष्ठी में भगवती गुसाईं, ममता जोशी, विनीता, भावना पांडे, एडवोकेट वर्तिका रौतेला, राजू गिरी, किरन आर्या, एडवोकेट भारती, सुनीता भट्ट समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Advertisement