अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

कुंभ में 25 लाख रुपए दिए जाने का वादा है झूठा, शव ले जाने तक की भी कोई व्यवस्था नहीं, परिजन रो रो कर लगा रहे गुहार

11:53 AM Jan 31, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

महाकुंभ में भगदड़ के बाद परिजनों का अब रो रो कर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन के असहयोग के कारण मृतकों के परिजनों को अपने प्रियजनों का शव अपने पैतृक गांव ले जाने के लिए भी बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।

Advertisement

Advertisement

बिहार की गायत्री देवी का भी कुछ ऐसा ही हाल है। बिहार के गया जिले के रहने वाली गायत्री देवी अपने पति के साथ मौनी अमावस्या के पर्व पर स्नान करने के लिए तीर्थराज प्रयाग में आई थी लेकिन संगम पर हुई भीड़ के वजह से उनके पति की मौत हो गई । इतना ही नहीं उनका सामान गायब हो गया और पैसा भी खत्म हो गया।

Advertisement

Advertisement

घर से पैसा मंगाने के लिए कान में फोन दबाए हुए हैं। आंख से आंसू गिरे रहे हैं। इस परिस्थिति में देख कर किसी का भी हृदय दुख से भर जाएगा।

सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख देने का ऐलान भी किया गया है लेकिन शव को पीड़ितों के घर तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। कानून व्यवस्था के और सरकार के तमाम वादे भी झूठे होते दिखाई दे रहे हैं। गायत्री देवी ने सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शव तो उन्हें सौंप दिया गया लेकिन हमारा सामान भगदड़ में कहीं छूट गया और पैसा भी खत्म हो गया है।

बिना पैसे के एंबुलेंस शव ले जाने को तैयार नहीं। अब घर से पैसे मंगवा रहे हैं। गायत्री देवी कहती हैं कहां दूं पैसा क्या देह बेचकर पैसे दूं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौतरतलब है कि महाकुंभ में बीते दिन संगम नोज भगदड़ में सरकारी आंकड़ें में तीस लोगों की मौत गई। इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं। इसी भगदड़ में गायत्री ने देवी का सबकुछ लुट गया। सरकार और प्रशासन द्वारा की लापरवाही के कारण मृतकों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement