अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

देवीधुरा में 11 मिनट तक चली बग्वाल, 212 घायल

07:14 AM Aug 20, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
featuredImage featuredImage
Advertisement

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित वाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का आयोजन हुआ। इस बार खोलीखाड़ दुबाचौड़ मैदान में बग्वाल का आयोजन विशेष रूप से चर्चा में रहा क्योंकि बग्वाल दो बार खेली गई।

Advertisement


इस ऐतिहासिक परंपरा में चार खामों और सात थोक के वीरों ने 11 मिनट तक नाशपाती, सेब और फूलों का प्रयोग कर बग्वाल खेली। इस खेल में लगभग 212 लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisement


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 50 हजार से अधिक दर्शक इस ऐतिहासिक बग्वाल के साक्षी बने। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जिसमें पहले पत्थरों से बग्वाल खेली जाती थी। माना जाता है कि पहले इस मंदिर में नरबलि की प्रथा थी, लेकिन जब एक वृद्धा के पौत्र का जीवन बचाने के लिए चारों खामों की विभिन्न जातियों के लोगों ने आपस में युद्ध किया और मानव रक्त के बराबर खून बहाया, तभी से यह परंपरा नरबलि के स्थान पर बग्वाल खेलने के रूप में बदल गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement