अभी अभी
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनियाजॉब अलर्ट
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
Advertisement

नैनीताल में महिला को निवाला बनाने वाला बाघ वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद, रेस्क्यू सेंटर भेजा

03:56 PM Dec 12, 2024 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

बीते दिनों नैनीताल जिले के भीमताल में महिला को बाघ ने निवाला बनाया था। जो अब वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद वन विभाग ने बाघ को रानीबाग के रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने भीमताल के पास नौकुचियाताल खड़की मार्ग में पिंजरा लगाया था। पिंजरे में 11 दिसंबर रात को करीब एक बजे बाघ फंस गया। रात को ही वन विभाग ने बाघ को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भिजवा दिया।

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक बाघ ने बीती 25 नवंबर को एक महिला को निवाला बनाया था, जिसके बाद से ही क्षेत्र में भाई का माहौल था माहौल था।जिसके बाद वन विभाग इलाके में पांच पिंजरे लगाकर बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। इन्हीं में से एक पिंजरे में बाघ देर रात को फंस गया।

Advertisement

Advertisement

वन क्षेत्र अधिकारी विजय मलकानी ने बताया कि पकड़ा गया बाघ 5 वर्ष का नर है। वहीं, क्षेत्र के निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनिल ने बताया कि एक साल पहले क्षेत्र में तीन बाघ देखे गए थे, जिसमें से एक पिछले वर्ष 2023 में पकड़ा गया था। हालांकि अभी भी लोगों को आशंका है कि एक बाघिन इलाके में घूम रही है।


इसीलिए क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग ने मांग की है कि बाघ की तरह बाघिन को भी पिंजरा लगाकर पकड़ा जाए। वन क्षेत्र अधिकारी विजय मलकानी ने बताया कि इसी बाघ के नरभक्षी होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी पुष्टि के लिए इसके सैंपल डब्ल्यूआईआई देहरादून भेजे जा रहे हैं। मालूम हो कि 25 नवंबर को लीला देवी उम्र 52 वर्ष पत्नी नरोत्तम को इसी क्षेत्र में बाघ ने अपना निवाला बना दिया था।

Advertisement
Advertisement