For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता फिर से खुला  जाने अब कितने लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

उत्तराखंड में रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता फिर से खुला, जाने अब कितने लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

12:52 PM Apr 11, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

उत्तराखंड में रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती का इंतजार कर रहे परिवार वालों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। रोडवेज में 43 मृतक आश्रितों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

सरकार ने रोडवेज प्रबंधन को नियमानुसार नियुक्ति देने का आदेश भी दे दिया है।
रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है।

Advertisement

इस तरह अब रोडवेज में मृतक आश्रित 43 लोगों को नौकरी मिल जाएगी। रोडवेज में 43 मिनट तक आश्रित बीते कई साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे और सरकार से नियुक्ति मांग रहे थे। रोडवेज में सीधी भर्ती पर रोक लगी होने के कारण इन्हें नौकरी नहीं दी गई थी।

Advertisement


इसे लेकर आश्रित और रोडवेज के कर्मचारी यूनियन पर दबाव भी बना रहे थे जिसके बाद प्रबंधन ने शासन से इस बारे में मार्गदर्शन मांगा था। इस पर अपर सचिव रीना जोशी ने रोडवेज के प्रबंधन निर्देशक को नियमानुसार नियुक्ति की कार्यवाही करने का आदेश दिया।

Advertisement


प्रदेश सरकार की हरी झंडी के बाद अब मृतक आश्रितों को नौकरी मिलने की आस जग गई है। रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने इसके लिए सरकार का आभार जताते हुए इसे अपने संघर्ष का परिणाम बताया।

Advertisement
Tags :
×