For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में दो दिन खूब बरसेंगे बदरा  रहें अलर्ट

उत्तराखंड में दो दिन खूब बरसेंगे बदरा, रहें अलर्ट

01:43 PM Sep 24, 2024 IST | editor1
Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड में 30 सितंबर के बाद मानसून की विदाई होने की संभावना है। लेकिन इससे पहले उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी काफी कम चल रही है। उन्होंने बताया बीते 4 से 5 दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में आइसोलेटेड जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

Advertisement jai-shree-college

Advertisement

मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 25 और 26 सितंबर को प्रदेश के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में लाइट टू मॉडरेट रेन एक्टिविटी का अनुमान है। इसके बाद 30 सितंबर तक प्रदेश का मौसम सामान्य रहने के आसार हैं, लेकिन पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisement

Advertisement


मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने बताया आज से मानसून की विदाई वेस्ट राजस्थान से शुरू हो सकती है। राजस्थान से मानसून विदा होने के बाद हिमालयी राज्यों से मानसून की विदाई होने में एक सप्ताह का समय लग जाता है, हालांकि 14 और 15 सितंबर के बाद प्रदेश में रेनफॉल एक्टिविटी में कमी जरूर आई है, किंतु 30 सितंबर के बाद से उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक विदाई हो सकती है।

Advertisement